विक्रम सिंह
अनपरा सोनभद्र
सनराइज स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में खेले जा रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में सरसवाह म.प्र. ने लाल मैदान अनपरा को 3 विकेट से हराकर चैंपियन बनी जिसमें विजेता टीम को 32 हजार नगद ट्रॉफी एवं उपविजेता को 20 हजार नगद ट्रॉफी बाँके सिंह, प्रभाशंकर मिश्रा, विश्राम बैसवार द्वारा दिया गया । अनपरा ने पहले बैटिंग करते हुए 12 ओवरों में 6 विकेट पर 67 रन बनाये जवाब में सरसवाह ने 10 वें ओवर में 5 विकेट पर लक्ष्य को पा लिए । टूर्नामेंट के अध्यक्ष, सचिव रवि मौर्या, नीरज यादव ने बताया कि यह प्रतियोगिता 26 जनवरी से 6 फरवरी तक लाल मैदान अनपरा में खेला गया जिसमें कुल 32 टीमों ने प्रतिभाग किया । मैन ऑफ दी सीरीज सरसवाह के विश्वजीत सिंह को, फाइनल मैच के मैन ऑफ दी मैच रवि यादव को दिया गया । टूर्नामेंट का बेस्ट बैट्समैन अनपरा के सुनील गुप्ता एवं बेस्ट गेंदबाज गौरव सिंह को दिया गया । अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा द्वारा सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच का मैन ऑफ दी मैच दिया गया । इस मौके पर कार्यकर्ता रवि, रोशन,सुनील, कमेंट्री हेमंत, अंपायर अशोक, अभिषेक आदि उपस्थित रहे ।

