*(2022) विधानसभा चुनाव को लेकर क्या बोले चोपन के वोटर, देखे क्राइम जासूस की खास रिपोर्ट।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र । निर्वाचन आयोग द्वारा (2022) विधानसभा चुनाव के लिए 7 मार्च को ओबरा विधानसभा (402) के चोपन में वोट पड़ेंगे। पहली बार जो मतदाता बने हैं या पहले से मतदाता हैं ऐसे में युवाओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह है। क्षेत्र के विकास के साथ अन्य मुद्दों पर नये एवं पुरानेमतदाताओं ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी । वहीं कुछ वोटरों ने विकास, रोजगार और शिक्षा, चिकित्सा जैसे मुद्दों को अपनी प्राथमिकता बता रहे हैं। शिक्षित नौजवानों को पहला लक्ष्य रोजगार प्राप्त करना होता है। इस चुनाव में उन्हें पहली बार ऐसा अवसर मिला है, जब वे मतदान करेंगे, ऐसे में रोजगार की बात करने वाले दल के प्रत्याशी को ही वे अपना अमूल्य मत देंगे, कुछ वोटरों ने कहा कि इस बार ऐसा जनप्रतिनिधि चुनेंगे जो रोजगार के साथ क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य की सुविधाओं को उपलब्ध कराने की दिशा में तत्पर हो। क्षेत्र का विकास ऐसा होना चाहिए जो जनता के बीच (24) भी दिखाई दे। अभी तक घर के लोग मतदान के लिए बूथ पर जाते थे, ऐसे में उनकीप्राथमिकता होगी,कि उन्हें वोट देंगे जो वास्तव में विकास को गति प्रदान करने की दिशा में गंभीर दिखाई देते हों।
क्राइम जासूस से उन युवा वोटर एवं पुर्व के मतदाताओं ने अपना विचार को साझा किया।
वहीं युवा मतदाताओं पहली बार मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखा। अपने परिवार के सदस्यों को अभी तक बूथ पर वोट डालने के लिए जाते हुए देखा है, यह पहला मौका है जब वे भी इसमें शामिल होकर अपने मताधिकारी का प्रयोग करेंगे। उनकी प्राथमिकता होगी कि क्षेत्र को बेहतर प्रतिनिधि मिले और राज्य में अच्छी सरकार का गठन हो सके।

*-* पहली बार मतदान को लेकर युवा काफी उत्साहित है। कुछ युवाओं ने कहा कि इस बार हम अपने परिवार के सभी सदस्यों और आस-पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए निवेदन करेंगे ।

*-* पुराने वोटरों ने कहा कि बेरोजगारी को खत्म कर रोजगार मुहैया कराने और विकास के साथ-साथ महंगाई पे लगाम लगाने के मुद्दे पर डालूंगा।
भिन्न-भिन्न मतदाताओ के बातों से यह कह पाना कि (2022) में किसकी सरकार बनेगी ‌यह
तो 10 मार्च को ही गिनती के बाद तय होगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment