सोनभद्र:-सदर कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव के समीप रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के सूचना देने पर मौके पर पहुंचे कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस मृतक और घायल के घरवालों का पता लगाने में जुट गई है।पुलिस ने बताया कि रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे कैथी गांव के पास घोरावल-खलियारी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक के चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर चोंट लगने के कारण दूसरे बाइक चालक अचेत हो गया। उधर घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कर ली कोतवाल ने कहा कि मृतक गोलू पुत्र अवधेश निवासी जेत उम्र 17और सुनील पुत्र रामदेव,
अखिलेश घायल के परिवार के लोगों का पता लगाया गया है। कहा कि डॉक्टर ने घायल की गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया है।
दो बाइको में आमने सामने टक्कर, एक की मौत, दो रेफर
---Advertisement---

