विषैले जंतुओं के काटने से 10 लोग अचेत

By:

On: Monday, July 20, 2020 1:39 AM

---Advertisement---

विषैले जंतुओं के काटने से 10 लोग अचेत

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:रविवार को घोरावल ब्लाक के अलग-अलग क्षेत्रों में सर्पदंश तथा विषैले जंतुओं के काटने से 10 लोग अचेत हो गए। वही एक महिला की मौत भी हो गई। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के देवरी खुर्द गांव निवासी आशा (45) को किसी विषैले जंतु ने काट लिया जिससे उनकी मौत हो गई।उनके देवर रविंद्र मौर्य ने बताया कि रात में सभी लोग चौकी पर सोए थे। किसी विषैले जंतु ने उनके पेट पर काट लिया। उनका मायका विसुंधरी गांव में है जहां उनके भाई राजकुमार को सूचना दे दी गई। इसके अलावा खेत में काम करते समय घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कोहरथा गांव निवासी फुलवंती (60), संजय शर्मा (24) निवासी सोतिल, आशा (30) निवासी कुस्महा, समुद्रावती (24) व शीला देवी (30) निवासीगण डीबर, अंजू (18) पुत्री हरीलाल निवासी वर कन्हरा, मुन्नी (40) निवासी बेलवनिया, दिलदार (13) पुत्र अनवर हुसैन निवासी रमपुरवा को सर्प तथा विषैले जंतुओं ने काटा। इसके अलावा मनी (4) पुत्र राजेश निवासी हिनौती को शौच के लिए जाते समय तथा रात में चारपाई पर सोने के दौरान उर्मिला (32) को किसी विषैले जंतु ने काट लिया। जिससे इन सभी की तबीयत खराब हो गई। ख़िरीहटा गांव में जड़ी बूटी के नि:शुल्क वैद्य देवधारी के यहां उपचार के बाद अब सभी की तबीयत में सुधार बताया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now