,बीजपुर (सोनभद्र)
बग्घा सिंह /असफाक कुरैशी
में महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि के अवसर पर हवन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री राजकुमार ने अपने संबोधन में बताया कि डीएवी आंदोलन में प्रभावी भूमिका निभाने वाले महात्मा नारायण दास ग्रोवर एक प्रमुख आर्यसमाजी के साथ-साथ एक महान शिक्षाविद् भी थे। उन्होंने डी ए वी कालेज मैनेजिंग कमेटी में आजीवन सेवा प्रदान करते हुए डी ए वी पब्लिक स्कूलों के विकास में पूरा जीवन लगा दिया। उन्होंने दो सौ से भी अधिक डीएवी स्कूलों की स्थापना कर बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, नेपाल, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में आर्य समाज का परचम लहराया। उन्होंने हजारों गरीब, दलित, असहाय, बेसहारा,अनाथ बच्चों को “डीएवी संकल्प सर्वशिक्षा” के माध्यम से शिक्षित किया। प्राचार्य ने बताया कि “दयानंद नेत्रालय खूंटी” में चालीस हजार से अधिक मोतियाबिंद का मुफ्त आपरेशन एवं लाखों नेत्र रोगियों को नि: शुल्क चिकित्सा करवाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। ग्रोवर साहब ने युद्ध में शहीद होने वाले सैनिकों के बच्चों एवं नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेक डीएवी स्कूलों में लड़कियों के लिए नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था की थी।
मानव सेवा के लिए समर्पित नारायण दास ग्रोवर भुज के भूकंप पीड़ितों, ओड़िशा के तुफान पीड़ितों, बिहार के बाढ़ पीड़ितों, दक्षिण भारत में आये सुनामी पीड़ितों की सहायता में न केवल स्वयं आगे रहे; बल्कि शिक्षकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों को भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित किया। महात्मा नारायण दास ग्रोवर एक महामानव थे ।उनको पूरा विद्यालय परिवार शत-शत नमन करता है। प्राचार्य श्री राजकुमार ने गूगल मीट के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को भी ग्रोवर साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से अवगत कराते हुए नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय में स्वर कोकिला लता मंगेशकर को भी श्रंद्धांजली अर्पित किया गया। प्राचार्य ने कहा कि संगीत के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पूरा देश हमेशा ऋणी रहेगा। जब भी संगीत की चर्चा होगी; स्वर साम्राज्ञी लता जी को याद किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ आर के झा, विजय तिवारी, डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ डी लाल, सोमनाथ चक्रवर्ती, सौरभ कुमार, गीता चतुर्वेदी,समता सिंह, रंजना सिंह,पुष्पा पांडे, प्रेमलता, वसुंधरा,राज लक्ष्मी शेषण,नरेश जायसवाल आदि के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि के अवसर पर हवन का कार्यक्रम आयोजित किया गया
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, February 6, 2022 7:51 AM
---Advertisement---

