संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फाँसी, मौत

By:

On: Saturday, February 5, 2022 2:47 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:-बभनी थाना क्षेत्र के रंदह गांव में शुक्रवार की रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी किन कारणों से लगाई इसका खुलासा नहीं हो सका।जानकारी के अनुसार 21वर्षीय ममता पत्नी श्याम बिहारी गोंड़ निवासी रंदह रात में खाना बनाई और घर के सभी लोगों को खिलाई। इसके बाद वह खुद खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गई। पति भी साथ में सोया था। रात में वह अचानक उठी और घर से करीब सौ मीटर दूर सीधा के पेड़ में नायलून की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब पति की नींद खुली तो बिस्तर पर पत्नी को न पाकर वह उठा और खोजने लगा। पति श्याम बिहारी ने पत्नी के मोबाइल पर काल किया तो घंटी बचने लगी और कुत्ता भौंकने लगा। इसके आधार पर वह आगे बढ़ा तो पत्नी पेड़ पर लटक रही थी। पति ने इसकी सूचना बाकी घर वालों को देते हुए चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गये। पति ने घटना की सूचना तत्काल ग्राम प्रधान संजय कुमार यादव को दिया। सूचना मिलते ही प्रधान मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दिया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए घरवालों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि पिछले साल एक मई को विंढमगंज के हरपुरा गांव में श्याम बिहारी की शादी हुई थी। फांसी किन कारणों से लगाई इसका खुलासा नहीं हो सका था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment