ब्यूरो क्राइम जासूस
रेनुकूट/सोनभद्र।
अपनों को तकलीफ में देखकर हर शख्स का ह्रदय द्रवित हो उठता है। लेकिन इंसानियत वहाँ रुख अख्तियार करती है जहाँ मन में परायों के लिए भी पीड़ा होती है। हिंडालको का नजरिया हमेशा से वसुधैव कुटुम्बकम का रहा है। आपको बताते चलें कि जब से हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के सीओओ श्री एन. नागेश और एचआर हेड श्री जसवीर सिंह ने हिंडाल्को में कमान संभाली है तब से चारों तरफ उनके कार्यों की सराहना हो रही है । जहाँ हर शख्स को सबका साथ और सब का विकास के तर्ज पर हर एक का ख्याल रखा जा रहा है। हिंडाल्को का व्यवहार अपनों के साथ ही अपने आसपास के रहने वाले लोगों के लिए भी सौम्य रहा है। इस ठंड के दौरान लोगो के अनुरोध पर अलाव जलाने के लिए पूरे नगर में लकड़ी की व्यवस्था की गई।
इसकी नजीर बीती शाम में देखने को मिली, जहां करंट से झुलसी 17 वर्षीय मासूम लड़की चांदनी और उसे बचाने के प्रयास में घायल हुए रियाज को हिंडाल्को के सुरक्षा विभाग ने हिंडाल्को अस्पताल के डॉक्टर्स के साथ मिल कर बेहतर प्रारंभिक इलाज मुहैय्या कराया।
आसपास के रिहायशी लोगों को अपने परिवार सदस्य मानने की अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए हिंडाल्को ने उन्हें स्वयं के खर्च पर उनके लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की औऱ जिला अस्पताल भेजा। जहाँ उनका बेहतर इलाज हो सके और दोनों मरीज जल्द से स्वस्थ हो कर अपने परिवार में लौट सकें।
इसके लिए हिंडाल्को सुरक्षा विभाग इसके लिए अपनी नज़र बनाये हुए है।

क्या था पूरा मामला-
दिनांक 3 फरवरी 2022 को रात लगभग 9:30 बजे के करीब रेणुकूट चाचा कॉलोनी वार्ड नंबर 2 के रहने वाली बच्ची जिसका नाम-चाँदनी ( 17 वर्ष) जिसके पिता का नाम प्रदीप है। सिनेमा हाल के पीछे ट्रेन से कोयला उतारते समय केरंट की चपेट में आने से उसका बयां हाथ झुलस गया था। उसको बचाने के लिए गया रियाज (पिता का नाम-मोहमद अबरार ) भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। 20 वर्षीय रियाज़ के दाहिने तरफ के कान के पास जल गया था जिसे हिंडाल्को सुरक्षा विभाग की मदद से हिंडाल्को हॉस्पिटल के डॉक्टर ओर से बेहतर प्रारंभिक इलाज मुहैय्या कराया गया। साथ ही उसे हिंडाल्को की एम्बुलेंस से उच्च उपचार हेतु उसे रॉबर्ट्सगंज जिला अस्पताल भी पहुचाया गया। अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है ।

