अजिशेवर महादेव मन्दिर के प्रांगण में राधा कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ 5 जोड़ी विवाह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न।

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी
बीजपुर थाना क्षेत्र के अजिशेवर मंदिर जरहा महादेव मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति आयोजकों द्वारा राधा कृष्ण मूर्ति का वैदिक मंत्रोचार के साथ प्राण प्रतिष्ठा कराया गया। वहीं 5 जोड़ी ने सात फेरे लेकर जीवनसंगिनी के साथ निभाने का संकल्प लिया और मंदिर समिति के अध्यक्ष संरक्षक राजेंद्र सिंह बघेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने कन्यादान कर आशीर्वाद दिया। वहीं 5 जोड़ों को विवाह के सारे उपहार देकर विदाई की गई सामूहिक विवाह के इस महा महोत्सव के अवसर पर मंदिर समिति के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया ।इस विवाह कन्या पक्ष के अलावा क्षेत्रीय लोगों में महाप्रसाद ग्रहण किया आचार्य और मंत्रोचार के बीच विवाह का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस विवाह में ज्यादा संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी लोग हर्षोल्लास के साथ लोगों ने विवाह महोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।इस विवाह में मुख्य रूप से उपस्थित मंदिर समिति के गणेश शर्मा, राजकुमार सिंह ,शैलेंद्र सिंह श्यामसुंदर जयसवाल, रवि गुप्ता धर्मजीत सिंह ,मुन्ना पटेल सहित मंदिर समिति के लोग कार्यक्रम में संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment