सोनभद्र:-थाना जुगैल क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत जुगैल टोला पिपरा मे एक युवक ने आम के पेड पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपी भारती पुत्र बसही भारती उम्र 38 वर्ष लगभग अपने पारिवारिक कलह के कारण फाँसी लगाकर अपनी लीला समाप्त कर लिया जिससे परिवार में कोहराम मच गया
इस घटना कि सूचना थाना जुगैल पर मिलते ही तत्काल जुगैल थाना प्रभारी डी0 को0 चौधरी,एसआई कमला यादव सहित अन्य सिपाही पहुचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।
युवक ने पेड मे फांसी लगाकर की आत्महत्या
---Advertisement---

