दुद्धी ,सोनभद्र( रवि सिंह / सेराजुल हुदा)
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दुद्धी कस्बे के वार्ड नंबर 6 बस स्टैंड के पीछे स्थित कॉलोनी में बीती रात किसी ने युवक की हत्या कर दी | आज सुबह जब इसकी जानकारी परिजनों को हुआ तो परिजनों ने फौरन कोतवाली पुलिस को सूचना दी जिसके बाद आसपास के लोगों मे कोहराम मच गया |खबर मिलते ही घटना स्थल पर एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा, फॉरेंसिक टीम व कोतवाली पुलिस की क्राइम ब्रांच पहुंचकर मामले की छानबीन में लग गयी है |मृतक युवक के पिता ज्वाला प्रसाद स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त होने पर स्थानी कस्बे के वार्ड नंबर 6 एनिमल हॉस्पिटल के बगल में एक तीन मंजिला मकान बनवाए थे जिसमें उनके तीन पुत्रों में से छोटा पुत्र राजीव श्रीवास्तव उम्र 32 वर्ष की बीती रात किसी ने निर्मम हत्या कर दी |
अल सुबह परिजनों को पता चलने का फौरन इसकी सूचना कोतवाली पुलिस दी |खबर मिलते हैं पुलिस हरकत में आई और शक के आधार पर तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है |मालूम रहे कि तीन भाइयों मे से एक की बीते वर्ष कोविड से मौत हो गई थी | जबकि दूसरा भाई गांव पर ही रहता है पुलिस घटना की बारीकी से जांच में जुट गई है |

