उमेश सागर
शक्ति नगर सोनभद्र
शक्तिनगर। विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने व आमजन के मन में कानून व्यवस्था का अहसास कराने के लिए एरिया डोमिनेशन के तहत बुधवार को पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने शक्तिनगर थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजार एवं गांवों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने किया और अपराधिक छवि के चिन्हित व्यक्तियों को विशेष हिदायत देते हुए मतदाताओं से अपील किया कि लोकतंत्र के महापर्व में निर्भीक होकर भाग ले, सभी बूथों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

अर्धसैनिक बल के साथ शक्तिनगर पुलिस ने चिल्काटांड़ मार्केट, बस स्टैंड मार्केट सहित मप्र उप्र सीमा दुद्धिचुआ मोड़, तेलगवां बॉर्डर, मटवई गेट, कोटा बस्ती, खड़िया बाजार, कोहरौल, बीना, बांसी आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।
एरिया डोमिनेशन फ्लैग मार्च में विशेष रुप से शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा, एसएसआई राजेश विकाश मिश्रा, केवल ,आदर्श शुक्ला, उपेन्द्र सहित सभी पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल के जवान उपस्थित रहे।

