रायपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

---Advertisement---

गोपाल शर्मा रायपुर सोनभद्र

दिनांक 31.01.2022 को थाना रायपुर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-10/2022 धारा- 376(3),120b IPC व 3/4 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । उक्त घटना में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना रायपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की गयी । इस टीम द्वारा अपना आसूचना संजाल तैयार कर मुखबीर की सूचना पर अभियोग उपरोक्त में नामजद अभियुक्त रामेश्वर यादव पुत्र रामजग निवासी पड़री थाना रायपुर सोनभद्र के उसके घर से समय प्रातः करीब 6.20 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगणः-*
1- रामेश्वर यादव पुत्र रामजग निवासी पड़री थाना रायपुर सोनभद्र ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1- नि0 प्रणय प्रसून श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक थाना रायपुर सोनभद्र ।
2- कां0 अभिषेक थाना रायपुर सोनभद्र ।
3- कां0 युवराज थाना रायपुर सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment