गुरुवार की रात बीजपुर बाजार में एक ही रात में तीन दुकानों से लाखों रुपये की चोरी हो जाने से व्यवसायियो में दहशत का माहौल है ।

---Advertisement---

बीजपुर (सोनभद्र)
बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी

। जानकारी के

अनुसार दूधहिया देवी मंदिर के पास सीताराम गर्ग की हार्डवेयर दुकान छत का सीट काट कर अज्ञात चोरों ने करीब एक लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया वही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर कैमरे का डीवीआर भी उठा ले गए। सुबह जब सीताराम ने दुकान खोली तो दुकान की छत पर लगी लोहे की सीट कटी देखी तो हैरान रह गए जब काउंटर के पास पहुंचे तो देखा कि काउंटर का ताला भी टूटा हुआ था साथ ही सीसीटीवी कैमरे की तार कटी हुयी पाई दुकान के पीछे जंगल मे कैमरे की डीवीआर मिली तो आनन फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गयी वही डोडहर मोड़ पर स्थित रवि मोबाइल दुकान से अज्ञात चोरों ने दुकान की छत का सीट तोड़ 11 कीमती मोबाइल के अलावा छह हजार नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया वही पड़ोस में अमन जनरल स्टोर में भी चोरों ने दुकान का सीटा तोड़ करीब 35000 नकदी पर हाथ साफ कर दिया।एक ही रात थाने से महज चंद कदम दूरी पर तीन दुकानों से हुयी चोरी से पुलिस प्रसाशन की सतर्कता पर सवालिया चिंह लगा दिया व्यवसायियो ने बताया कि मेन बीजपुर बाजार में ऐसी घटना आजतक नही हुयी थी गौरतलब हो की विगत दिनों स्वागत गेट के पास भी मोबाइल की दुकान का शटर तोड़ कर अज्ञात चोरों ने लाखों के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया था वही पुनर्वास प्रथम में गीता श्रीवास्तव के घर से चोर नकदी सहित मोबाइल उठा ले गए थे जिसका आज तक पुलिस पता लगाने में असफल रही है। इलाके में तकरीबन रोज कहीं न कहीं वाहनों ट्रक्टरों की बैटरी सहित सोलर प्लेट की चोरी से लोगों की नींद हराम हो गयी है

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now