युवती ने फांसी लगाकर दी जान

By:

On: Sunday, July 19, 2020 7:57 AM

---Advertisement---

युवती ने फांसी लगाकर दी जान

म्योरपुर(सत्य पाल सिंह)सोनभद्र।थाना क्षेत्र म्योरपुर के आरंगपानी गांव में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कहा लिए दुद्धी भेज दिया।रविवार की भोर में आरंगपानी निवासी रामजग यादव की 18 वर्षीय पुत्री सविता की घर के सामने स्थित पलाश के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटकती लाश मिलने से सनसनी मच गई।फांसी लगाने की बात पूरे गांव में फैल गई जिससे घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।ग्राम प्रधान ब्रह्मदेव की सुचना पर पहुंचे एस आई राजेश मौर्या ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भिजवा दिया।युवती ने किन हालातों में फांसी लगाई इसका खुलासा नहीं हो सका था।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now