अनिल जायसवाल
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। थाना चोपन क्षेत्र के डाला पुलिस चौकी सीमा क्षेत्र अंतर्गत तेलगुडवा पेट्रोल पंप के पास एक निर्माणाधीन मकान के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी मच गई ,अज्ञात युवक के सिर पर ईट से मार करके हत्या कर दी गई है ,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रताप सिंह व एडिशनल विनोद कुमार मौके पर पहुच कर निरिक्षण किया और मामले का पटापेक्ष करने के लिए दिशा निर्देश दिया। निर्माणाधीन मकान स्वामी रामकुमार गौड़ पुत्र दयाराम निवासी तेलगुडवा ने बताया की मकान मे छत डालने के लिए हो रहे सटरिंग को देखने के लिए सोमवार की सुबह कमरे मे प्रवेश किया तो एक अज्ञात मृत व्यक्ति का शव देखकर हतप्रभ रह गया, मृत युवक काली स्वेटर, नीली पैटं व मोजे के साथ सैडिंल पहना है, उसके गर्दन पर एक ईट रखा हुआ है जिसमें जगह जगह खुन के निशान मौजूद हैं, युवक की सीर पर कई जगहों पर चोट के निशान है, सिर से खुन बहकर सुख गया, मृत युवक को सटरिंग के खम्भों के बीच लिटाया गया है, अज्ञात युवक के पास एक खुन से लथपथ गमछा और एक मोडी हुई नई चढ्ढी पडी हुई है। अज्ञात युवक को देखने से प्रतित हो रहा की युवक को कहीं मार कर निर्माणाधीन मकान में हो रहे सटरिंग के बीचो बीचो लाकर लिटा दिया गया। एक अज्ञात युवक की हत्या की सूचना मिलते ही चोपन प्रभारी निरीक्षक के के सिंह व डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर मौके पर पहुच गए घटनाक्रम की जानकारी उच्च अधिकारियों को अवगत कराया
। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नही हो सकी। पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया की प्रथम दृष्टया हत्या इंटो से मारकर हुई है, हत्या क्यों हुई यह कौन है यहां कैसे पहुँचा,जानकारी के लिए सर्विलांस,स्वाट टीम व डाग स्क्वायड टीम को बुलाया लिया गया जांच के बाद पूर्णतया स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इस दौरान सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह, स्वाट प्रभारी अमित कुमार, सदर सीओ सीटी राजकुमार त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।

