आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों व पुलिस बल ने किया फुट मार्च

---Advertisement---

 

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
कोन। आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर ओबरा क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों संघ झारखंड बार्डर से सटे क्षेत्र के नैकाहा,चांची कला सहित कोन बाजार में फुट मार्च किया।थाना प्रभारी ने बताया कि आगामी विधान सभा चुनाव को ध्यान में रख कर शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु और अराजक तत्वों नक्सलियों के टोह में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सघन काम्बिंग की गई।जँगलो में चरवाहों लकड़हारों से बात चीत कर उंन्हे सलाह दी गयी कि कोई भी संदिग्ध दिखे तो पुलिस को सूचित करें।ओबरा क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद ने ग्रामीणों को आह्वान किया कि पुलिस आप का मित्र है।आप की सुरक्षा हमारी जिम्मेवारी है आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं है भयमुक्त होकर मतदान करें मतदान के दौरान किसी के प्रलोभन में न आए यदि कोई भी व्यक्ति प्रलोभन देता है या देने की कोशिश करता है तो पुलिस को तत्काल सूचना देवें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment