पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर श्री “रामकृष्ण भारद्वाज” द्वारा पुलिस लाइन सोनभद्र मे बैठक कर आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत की गयी तैयारियों का लिया गया जायजा

---Advertisement---

हाजी सलीम हुसैन ,,सोनभद्र

पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर श्री “रामकृष्ण भारद्वाज” द्वारा पुलिस लाइन सोनभद्र मे बैठक कर आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत की गयी तैयारियों का लिया गया जायजा व सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश-*

आज दिनांक 21.01.2022 को पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर श्री “रामकृष्ण भारद्वाज” द्वारा पुलिस लाइन सोनभद्र के सभागार कक्ष में जिलाधिकारी सोनभद्र श्री टी0के0 शीबू व पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी के साथ गोष्ठी की गयी । गोष्ठी मे उपस्थित सभी राजपत्रित अधिकारीगण को शासन व उच्चाधिकारीगण द्वारा निर्गत आदेशों/निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराये जाने एवं आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग द्वारा लागू आदर्श आचार संहिता का पूर्णतः पालन कराने, चुनाव में बाधा पहुंचाने की मंशा रखने वाले अराजक तत्वों का पहले ही चिन्हीकरण करते हुए उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हे पाबन्द करने , जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने,वांछित अभियुक्तों, इनामिया, जिलाबदर, एन0बी0डब्ल्यू0 के विरूद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने, शातिर अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा, गैगेस्टर आदि की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। साम्प्रदायिक भावना भड़काने वालों/असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने, सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के साथ-साथ डिजिटल वालेंटियर ग्रुप को अपडेट करते हुए साथ नियमित मीटिंग कर, उनका सहयोग लेने का निर्देश दिया गया । इसके अतिरिक्त लाइसेंसी शस्त्र को जमा करने के कार्य में तेजी लाने और पूर्व के चुनावो में व्यवधान उत्पन्न करने वाले अराजक तत्वों का चिन्हिकरण कर उन्हें सुसंगत धाराओं में पाबन्द करने, फोर्स को ठहरने के लिए मूलभूत सुविधाओं वाले विद्यालयों को चिन्हित करने, कोविड-19 से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत लोगों से नियमो का कड़ाई से पालन कराने तथा मास्क, सेनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु आमजन को जागरुक करने के साथ-साथ शत प्रतिशत क्रिटिकल और वलनरेबल मतदान केंद्रों का निरीक्षण करके ग्रामीणों के बीच में आपसी सौहार्द बनाये रखने के सम्बन्ध में बैठक कर हर मतदाता को यह संदेश दिया जाय कि वे भयमुक्त होकर अपना मतदान अपने विवेक से करें ।

उक्त गोष्ठी में जिलाधिकारी सोनभद्र श्री टी0के0 शीबू, पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ,अपर जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन श्री विजय शंकर मिश्रा, एवं समस्त क्षेत्राधिकारी, चुनाव सेल प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

*राजकीय पालिटेक्निक कॉलेज लोढ़ी में व्यवस्थापित स्ट्रांग रूम का किया गया निरीक्षण*
———————————-

गोष्ठी के उपरान्त डीआईजी महोदय द्वारा राजकीय पालिटेक्निक कॉलेज लोढ़ी में व्यवस्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया व ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन व्यवस्था तथा सुरक्षा को लेकर प्रकाश और विद्युत वितरण की व्यवस्था का जायजा लिया गया व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment