मुस्तकीम खान ,सोनभद्र
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव-2022 को सकुशल शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराये जाने के उदेश्य से जनपद में अवैध शस्त्र बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान में आज दिनांक 21-01-2022 को क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में चौकी सुकृत पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त मोहम्मद हुसैन पुत्र तैयब निवासी ग्राम तकिया थाना रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष को ग्राम तकिया के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिदा कारतूस बरामद किया गया तथा उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-68/2022 धारा-03/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- मोहम्मद हुसैन पुत्र तैयब निवासी ग्राम तकिया थाना रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र ।
*बरामदगी-*
1- 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिदा कारतूस
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 ज्ञानेंद्र सिंह चौकी प्रभारी सुकृत थाना रा0गंज सोनभद्र ।
2- हे0कां0 कलेन्दर यादव चौकी सुकृत थाना रा0गंज सोनभद्र ।
3- हे0कां0 अवनीश सिंह चौकी सुकृत थाना रा0गंज सोनभद्र ।
4- कां0 सीतांशु पांडे चौकी सुकृत थाना रा0गंज सोनभद्र ।
5- कां0 अनिल यादव चौकी सुकृत थाना रा0गंज सोनभद्र ।

