बीडीओ ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत उज्जवला प्रेरणा महिला संकुल समिति का किया उद्घाटन

---Advertisement---

क्राइम जासूस
संवाददाता
चोपन/ सोनभद्र। खण्ड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह द्वारा ग्राम पंचायत पटवध में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना अंतर्गत उज्जवला प्रेरणा महिला संकुल समिति के कार्यालय का उद्घाटन किया गया उक्त संकुल समिति में कुल 21 ग्राम संगठन एवं 245 स्वयं सहायता समूह जुड़े हुए हैं इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका संवर्धन हेतु विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कोविड-19 में समूह को प्रत्यक्ष रूप से भाग लेने की अपील की गई इसके पश्चात ग्राम पंचायत कोटा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ,कोटेदार की दुकान ,गुरमुरा, डाला नगर पंचायत में रामलीला ग्राउंड मे टीकाकरण किया गया।वहीं निरीक्षण के दौरान कोविड-19 के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु 15 से 17 वर्ष के लाभार्थियों के टीकाकरण पर विशेष फोकस करते हुए वैक्सीनेशन की प्रथम व द्वितीय खुराक/डोज की प्रगति बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए गए।ग्राम पंचायत कोटा के टीकाकरण केंद्र पर पंचायत सहायक के अनुपस्थित रहने के कारण सहायक विकास अधिकारी पंचायत को संबंधित पंचायत सहायक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए टीकाकरण केंद्र पर उपस्थित लाभार्थियों से कोविड-19 के निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की गई ।इस मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सेवकों, आशा ,कोटेदार एवं आंगनबाड़ी के कर्मचारियों को व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों की सूची बनाते हुए टीकाकरण की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
वहीं सायं 5:00 बजे तक विकास खंड चोपन में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थियों का कुल 2834 एवं 15 वर्ष से 18 वर्ष के कुल 850 लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment