रविशंकर/ राम कुमार,
बभनी, सोंनभद्र
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में राज बभनी थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 20.01.2022 को थाना बभनी पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त मुकुंद लाल गुप्ता पुत्र स्वर्गीय मुन्नी लाल गुप्ता निवासी रोना टोला, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र के कब्जे से कुल 01 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
1-मुकुंद लाल गुप्ता पुत्र स्वर्गीय मुन्नी लाल गुप्ता निवासी रोना टोला, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
*बरामदगी-*
2- कुल-01 किलो 700 ग्राम गांजा ।

