क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में चोपन क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स, स्थानीय पुलिस व पीएसी बल के साथ किया गया फ्लैग मार्च

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया

चोपन सोनभद्र

आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने, वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण एवं उससे बचाव हेतु लोगों में जन-जागरुकता का संदेश देने तथा तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना के दृष्टिगत आज दिनांक 19.01.2022 को क्षेत्राधिकारी नगर सोनभद्र श्री राजकुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में सहायक सेनानायक तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन, चौकी प्रभारी गुरमा, सीआरपीएफ फोर्स, स्थानीय पुलिस तथा पीएसी बल द्वारा चौकी गुरमा क्षेत्रान्तर्गत में एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च किया गया । इस दौरान लोगों को कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रति जागरूक किया गया और जनपदवासियों में भरोसा दिलाया गया कि आपकी सुरक्षा व आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन/पुलिस प्रशासन हर तरह से तैयार है साथ ही साथ लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान न देते हुए अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया । इस दौरान पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे शान्ति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने की अपील की गयी । इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक चोपन श्री किरन सिंह, चौकी प्रभारी गुरमा श्री राजेश सिंह तथा पर्याप्त सीआरपीएफ बल व स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment