विक्रम सिंह/ ए एच रब्बानी,,
अनपरा सोनभद्र आज आगामी विधानसभा चुनाव वैश्विक महामारी कोविड 19 के संक्रमण एवं उससे बचाव हेतु लोगो मे जागरुकता का संदेश देने तथा तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना के मद्देनजर अनपरा मे किया फ्लैग मार्च। प्रदीप सिंह चंदेल,अनपरा एसएचओ श्रीकांत राय,रेनुसागर पुलिस व सीआरपीएफ के जवानो ने अनपरा,औड़ी मोड़
सहित कई जगहो पे किया फ्लैग मार्च। फ्लैग मार्च के दौरान प्रदीप सिंह चंदेल ने ग्रामीणो से आगामी विधानसभा चुनाव मे भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील किया।
आगामी चुनाव को लेकर पुलिस फ्लैग मार्च करके लोगो को मतदान के प्रति जागरुक कर रहे है। फ्लैग होने वाले चुनाव प्रति लोगों का मनोबल ऊंचा उठाने हेतु किया गया है और किसी भी शरारती तत्व को गलत कार्य या दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अंजाम देने की आज्ञा नहीं दी जायेगी।
यदि क्षेत्र का कोई व्यक्ति उनको डरा या धमका रहा है या अफवाह फैला रहा है इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे पुलिस उसके खिलाफ कड़ी कारवाइ करेगी।

