उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परीक्षा शक्ति नगर में दिनांक 18, जनवरी
,22 से 28 जनवरी 22, स्नातक स्तर की बैक/ श्रेणी सुधार की परीक्षा दो पारियों में प्रारंभ हो रही है। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह 2:00 बजे से 3:30 बजे तक होगी। संस्था के कार्यकारी निदेशक डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि कोविड-19 को पूर्णरूपेण ध्यान में रखकर यह परीक्षा आयोजित की गई है। इस परीक्षा में परीक्षार्थी को कोविड-19 का पूर्णरूपेण पालन करना होगा। प्रवेश पत्र के साथ कोविड-19 का प्रमाण पत्र साथ में लाना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर मास्को को लगाए हुए एक घंटा पुर पहुंचना होगा तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना पड़ेगा। इस परीक्षा को बेहतर ढंग से संचालित करने हेतु अनुशासन समिति की 2 टीम गठित की गई है।
प्रथम पाली की टीम में डॉक्टर दिनेश कुमार श्रीमती अजय लक्ष्मी श्री अभिषेक कुमार तथा डॉ अविनाश दुबे होंगे। द्वितीय पाली की परीक्षा में डॉ विनोद कुमार पांडे डॉ प्रदीप कुमार यादव डॉ मृत्युंजय पांडे तथा डॉक्टर निशा कुमारी की टीम होगी। इस परीक्षा में कुल 270 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। एनटीपीसी परीक्षा के अलावा अन्य कालेजों के परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए , रखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तथा शक्तिनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक को इस परीक्षा के बारे में सूचना दे दी गई है। यह जानकारी जनसंपर्क समन्वयक डॉक्टर मानिक चंद पांडेय ने दिया।
डॉ मानिक चंद पांडेय
जनसंपर्क समन्वयक
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी कैंपस शक्तिनगर।

