शक्तिनगर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्र-छात्राओं का वैक्सीनेशन किया गया

---Advertisement---

 

उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो

 

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के कुलपति, प्रो0 आनन्द कुमार त्यागी के आदेश के
अन्तर्गत कोवैक्सिन का कार्यक्रम दिनांक 16 जनवरी 2022 को संस्था के कार्यकारी निदेशक
डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम को
मूर्त रुप प्रदान किया गया। प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र कोटा के प्रभारी चिकित्सक डॉ० नृपेन्द्र
सागर के साथ-साथ सुशिला राही, ए एन एम, श्रीमती सरोज, कार्यवाहक सीडीपीओ की टीम
के द्वारा छात्र-छात्राओं का वैक्सिनेशन किया गया। इस वैक्सिनेशन कार्यक्रम में विश्वविद्यालय
परिसर ने शत-प्रतिशत वैक्सिनेशन के लक्ष्य को प्राप्त किया। इस वैक्सिनेशन शिविर में
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 राम कीर्ति सिंह, डॉ० निशा कुमारी, डॉ0
प्रभाकर लाल के साथ-साथ डॉ0 अनिल कुमार दूबे. डॉ0 प्रदीप कुमार यादव, डॉ0 विनोद
कुमार पाण्डेय, डॉ0 छोटे लाल, श्रीमती अजय लक्ष्मी, डॉ0 अपर्णा त्रिपाठी के साथ-साथ
अन्यान्य अध्यापक कर्मचारी उपस्थित रहें। आनन्द कुमार, रविकान्त कुशवाहा, श्री अम्बरीष,
पुष्पा, अनिल, विनोद राम, का विशेष सहयोग रहा। यह सूचना जनसम्पर्क समन्वयक, डॉo
मानिक चन्द पाण्डेय ने दिया।
डॉ० मानिक चन्द पाण्डेय )
जनसम्पर्क समन्वयक

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment