*राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना का सराहनीय क़दम

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु के नेतृत्व में सावित्रीबाई फुले एवार्ड ओबरा में राष्ट्रीय नवनिर्माण  ने अपना सहयोग देकर  बी टेक कर रहे युवराज सिंह खरवार बिल्ली मारकुंडी के रहने वाले टोला खैरटिया को पुरस्कार के रूप में दिया कि यह पढ़ाई जो कर रहे हैं अपने आसपास के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगे यह एक बहुत ही गरीब और जरूरतमंद लड़का है जिसकी मदद हर व्यक्ति को करना चाहिए यह मेरे देश का भविष्य है ऐसा हमारी संस्था का प्रयास है कि हम लोग सदैव ऐसा काम करते रहें और सैकड़ों कबाड़ बीनने वाले बच्चे को स्कूल पहुंचा कर संस्था लगातार अपना काम कर रही है यह पुरस्कार मुख्य अतिथि के रूप में माता बरती देवी जी के हाथ से दिलाया गया , राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शिवदत्त दुबे जी ने कहा मैं युवराज खरवार को जानता हूं बहुत मेहनती युवा है यह निश्चित रूप से हमारे ओबरा और बिल्ली मारकुंडी ग्राम का निश्चित रूप से नाम रोशन करेगा पूरे जिले में अनुसूचित जनजाति में एक अलग नाम होगा जिसका नाम बड़े ही शान से लिया जाएगा युवराज खरवार को हमारी टीम ने हौसला दिया है यह हौसला उसके जीवन में बहुत काम आने वाला है राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने बताया कि यह काम हम लोग बरसों से करते आ रहे हैं और हमारी संस्था का उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद बच्चा पढ़ सके इसीलिए हम सदैव मांग करते रहते हैं कि भारत के प्रत्येक नागरिक को शिक्षा की गारंटी चाहिए अगर वह पढ़ना चाहता है तो उसका एक भी रुपए ना लगे अगर किसी को समस्या हो और वह बीमार हो तो उसका पूरा इलाज सरकार कराएं उसे स्वास्थ्य की गारंटी चाहिए और बहुत ही छोटे स्तर पर भी रोजगार की गारंटी तो हर हाल में चाहिए संस्था का यही उद्देश्य है मुख्य रूप से सत्य प्रकाश पटेल मौजूद रहे बी टेक कर रहे छात्र श्री युवराज खरवार जी ने कहा कि ऐसी संस्था को आगे बढ़ना चाहिए ऐसी संस्था का विकास होना चाहिए जिससे हमारे जैसे तमाम नौजवानों की मदद हो सके छात्रों की मदद हो सके हम हमेशा दुआ करेंगे कि ऐसी संस्था सदैव आगे बढ़े।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment