ब्राह्मण समाज ने जरूरतमंदों को भोजन वितरण कर बांटा कम्बल

---Advertisement---

 

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)

ओबरा।मकर संक्रांति के अवसर पर शनिवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ओबरा के सौजन्य से चोपन रोड ब्राह्मण समाज स्थित कार्यालय पर जरूरतमंदों को भोजन व कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के फोटो चित्र पर संयुक्त रूप से पूजन,वंदन, कर आरती के साथ किया गया। तत्पश्चात जरूरतमंदों को लाई, चूड़ा ततपश्चात भोजन व कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नंदलाल पाण्डेय ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए गरीब,असहाय, जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया गया साथ ही अत्यधिक ठंड के मौसम में बचाव हेतु सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर उन्हें राहत पहुंचाने का कार्य ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया। वही ब्राह्मण समाज के संरक्षक महेंद्र पाण्डेय ने बताया कि पौष मास में जब सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करता है तभी हिंदू मकर सक्रांति मनाते हैं इस दिन से ही सूर्य की उत्तरायण गति होती है इस दिन का विशेष महत्व है। इस अवसर पर महासचिव प्रभात पाण्डेय, कोषाध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, देवानंद मिश्रा, सुमन तिवारी, नरसिंह त्रिपाठी,राजीव दूबे, कमलेश दूबे,संजीव मालवीय,राम नाथ तिवारी,अगस्त शुक्ला, श्यामानंद पाण्डेय,कृपा शंकर पाण्डेय,डॉ एके पाण्डेय,कृष्ण मोहन तिवारी,महेश पाण्डेय,अंकुर पाण्डेय,निखिल तिवारी,विकास दूबे सहित तमाम ब्राह्मण बन्धु उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment