अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र । मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शनिवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ओबरा के सौजन्य से चोपन रोड ब्राह्मण समाज स्थित कार्यालय पर गरीब जरूरतमंदों को भोजन व कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के फोटो चित्र पर संयुक्त रूप से पूजन, वंदन कर आरती के साथ किया गया। तत्पश्चात जरूरतमंदों को लाई, चूड़ा ततपश्चात भोजन व कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नंदलाल पाण्डेय ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए गरीब, असहाय जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया गया साथ ही
अत्यधिक ठंड के मौसम में बचाव हेतु सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर उन्हें राहत पहुंचाने का कार्य ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया। वही ब्राह्मण समाज के संरक्षक महेंद्र पाण्डेय ने बताया कि पौष मास में जब सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करता है तभी हिंदू मकर सक्रांति मनाते हैं इस दिन से ही सूर्य की उत्तरायण गति होती है इस दिन का विशेष महत्व है।
*गरीब,जरूरतमंदों को ब्राह्मण समाज ने भोजन वितरण कर कम्बल बांटा।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, January 15, 2022 1:35 PM
---Advertisement---

