वन रेंज गुरमा की कार्रवाई क्यों है चर्चा में, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

---Advertisement---

अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र। गुरमा रेंज वन विभाग की एक कार्यवाही को लेकर पुरे क्षेत्र में दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को वन रेंज के गुरमुरा चौकी के बगल में दोपहर वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण करने के मामले में जेसीबी मशीन से एक मकान गिरा कर कब्जा धारक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई किया गया।
इस संबंध में गुरमा राजेश सोनकर ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सहदेव पुत्र बचनु राम उम्र 58 वर्ष निवासी गुरमुरा द्वारा पिलर के सहारे एक छत की ढलाई कर दिया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंची और पक्का छत को गिराते हुए सहदेव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
लेकिन जब वन रेंजर से पूछा गया कि अवैध निर्माण चौकी के बगल में हो रहा था तो वन विभाग चौकी के पुलिस को पहले क्यों नहीं दिखा इस सवाल पर रेंजर ने गोलमोल जवाब देने लगें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment