*मकरसंक्रांति के पावन पर्व लाखनबाबा मन्दिर पर पूजन अर्चन,अखंड हरिकिर्तन के साथ प्रसाद वितरण

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
चोपन/सोनभद्र। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर ग्राम देवता लाखन वीर बाबा का वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता हैं । इस वर्ष भी गुरूवार को चौबीस घंटे अखंड हरिकिर्तन का शुभारंभ विधि विधान से पूजन अर्चन कर किया गया व शुक्रवार को हरिकिर्तन समापन के पश्चात बाबा का श्रृंगार कर हवन पूजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वही इस भंडारे का आयोजन नगर सहित गांव के आस-पास के छोटे-छोटे दुकानदारों के आपसी सहयोग व मेहनत से इस प्रकार का आयोजन किया जाता है। पूछताछ में नगर एवं ग्रामीणों ने बताया कि नगर के हाइडिल कालोनी में रेलवे लाइन के समीप वर्षों पुराना लाखन बीर बाबा भगवान का मंदिर है जहां सबके सहयोग से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमे चोपन गाँव, हाईडिल कालोनी, चोपन बाजार,सहित नगर से भारी संख्या में लोग पहुंच कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते है लेकिन इस बार कोविड का दूसरा स्वरूप
ओम क्रोन के वेरिएंट वजह से भीड़भाड़ थोड़ा कम नजर आया हालांकि कमेटी द्वारा कोविड प्रोटोकाल का भी पालन कराया जा रहा था। *मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह भंडारे का प्रसाद श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियो को वितरण करते‌ हुए
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह,‌ चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली, महेन्द्र केशरी स्वर्गीय बाबा फौजदार कमेटी के दयाराम, दयाशंकर ,लोकनाथ केसरी, बबलू सिहं, अमरनाथ, निर्मल साहनी, बड़क गुप्ता, मुन्ना केशरी, कैलाश मौर्या, सुनील, सागर ,सुनील, कल्लू, राकेश उपाध्यक्ष, अमन, विक्की, सनी, सोनू, मोनू, प्रमोद कुमार सहित सैकडों कि संख्या मे भक्त मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment