पिपरी क्षेत्राधिकारी ने बुथ व थाने सहित मप्र-उप्र बॉर्डर का किया निरीक्षण।

---Advertisement---

 

ऊर्जांचल ब्यूरो उमेश सागर

शक्तिनगर। आगामी विधानसभा चुनाव के आचार संहिता लगते ही शासन प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता के पालन हेतु कमर कस ली है और तैयारियों का जायजा लेने हेतु आला प्रशासनिक अधिकारी थाना क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में नवागत पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने सोनभद्र के अंतिम थाना शक्तिनगर का दौरा कर सभी बूथों व मध्य प्रदेश की सीमा लगने वाले बॉर्डर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शक्तिनगर थाने का निरीक्षण करने के उपरांत पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के बाद थाना क्षेत्र में पड़ने वाले मतदान बूथों का सुरक्षा निरीक्षण किया। तत्पश्चात शक्ति नगर थाना क्षेत्र के सीमा से लगने वाले एमपी यूपी बॉर्डर तेलगवां व दूधिचुआ खदान मोड़ पर आवश्यक सुरक्षा बल का निरीक्षण किया। इस दौरान शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा, बीना चौकी प्रभारी अश्वनी राय, सपने एसआई राजेश मौर्य व वंशराज यादव सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment