सेराजुल होदा,/ रवि सिंह,
दुद्धी, सोंनभद्र
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 13.01.2022 को थाना दुद्धी पुलिस द्वारा रजखड़ तिराहे से 02 अदद पिकअप वाहन से तस्करी हेतु ले जाये जा रहे 09 राशि गोवंश को बरामद कर मुक्त कराया गया तथा मौके से 02 नफर अभियुक्तगण 01. राहुल केशरवानी पुत्र पप्पू केशरवानी निवासी कौड़िहान, थाना नवाबगंज, जनपद प्रयागराज व 02. मनोज चौधरी पुत्र शिवकुमार चौधरी निवासी ग्राम हनुमन्ता, गढ़वा, झारखण्ड को गिरफ्तार किया गया । इस दौरान दोनों पिकअप वाहनों से एक-एक अभियुक्त अन्धेरे का लाभ लाकर फरार हो गये जिनकी तलाश की जा रही है । गिरफ्तारी अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा उक्त गोवंश को झारखण्ड ले जाया जा रहा था तथा गाड़ी पकड़े जाने के डर से उनके द्वारा गलत नम्बर प्लेट लगाया गया था । उपरोक्त बरामदगी तथा गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 -15/2022 व 16/2022 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
*01.* राहुल केशरवानी पुत्र पप्पू केशरवानी निवासी कौड़िहान, थाना नवाबगंज, जनपद प्रयागराज ।
*02.* मनोज चौधरी पुत्र शिवकुमार चौधरी निवासी ग्राम हनुमन्ता, गढ़वा, झारखण्ड ।
*बरामदगी का विवरण -*
*01.* दो अदद पिकअप वाहनों से कुल 09 राशि गोवंश (दोनों पिकअप वाहनों से क्रमशः 4 व 5 राशि गोवंश)
*पुलिस टीम का विवरण -*
*01.* उ0नि0 विमलेश सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।
*02.* उ0नि0 सन्दीप राय, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।
*03.* आरक्षी प्रदीप राय, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।
*04.* आरक्षी पवन कुमार यादव, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।
*05.* आरक्षी राजीव कुमार मौर्य, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।

