अवैध खनन शिकायत पर बाड़ी खदान मे सीमांकन कर किया जा रहा खाना पूर्ति,

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला -डाला स्थित बिल्लीमारकुंडी के बाड़ीं में गुरुवार को मानक के विपरीत चल रहे खादान में खनिज विभाग की टीम द्वारा बॉर्डर को देखते हुए सीमांकन किया गया जिसमें दीन भर खादाने बंद रही। जिसमें मजदूरों के हितों को ताख पर रख कर किये जा रहा बड़े मशीनों से खनन ।
बाड़ीं में जोरो से चल रहे पत्थर खादान में वैध के नाम पर अवैध खनन का सीमांकन खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने की। जबकि नियमानुसार लीज की अनुमति के समय ही चौहद्दी का पिलर लग जाने चाहिए। जिसकी जरूरत अवैध खनन करने व जिम्मेदारों द्वारा अवैध खनन कराने को लेकर नही किया जाता रहा है। अवैध खनन की शिकायत पर सीमांकन खानापूर्ति का आधार बना हुआ है। जिसमे मजदूरों के बजाय लॉक डाउन के समय मशीनों से काम करने का विकल्प मिक्ला था। लेकिन अब जिम्मेदारों व खादान मालिकों के लिए मिशाल बन गया। जहां बाड़ीं स्थित खादानों में हजारों मजदूर काम करते थे वहीं बड़ी मशीनों से काम करने में केवल ब्लास्टिंग के लिए मजदूरों को होल भरने के लिए रक्खा जाता है।
डाला स्थित बाड़ीं में आराजी संख्या 7407 (क)पर पूर्व में 1.87 एकल क्षेत्र पर खनन हेतु वन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त था लेकिन धारा 20 के प्रकाशन के बाद इस क्षेत्र का अधिकतर भाग वन सीमा के अंदर आ गया । आराजी संख्या 7407 (क) का अधिकतर भाग एक सीमा के अंदर आने के कारण खनन क्षेत्र का रकबा केवल 0.40 एकड़ क्षेत्र ही शेष बचा हुआ है ऐसी स्थिति में खनन विभाग द्वारा नया माइनिंग प्लान बनाकर खनन कार्य करने की अनुमति दी गई है। जिसमें खनन कर्ता द्वारा अवैध तरीके से ब्लास्टिंग व मानक के विपरीत खननं कार्य किया जा रहा है। अब सीमांकन के नाम पर खाना पूर्ति।
इस सम्बंध में खनन विभाग के सर्वेयर सन्तोष पाल से सेलफोन के माध्यम से सम्पर्क करना चाहा तो महोदय ने फोन नही उठाया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment