चोपन ब्लाक प्रमुख के खाते से फ्राड करके निकाला गया रूपया वापस आया

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। पूर्व माह में ब्लाक प्रमुख लीला देवी के बैंक खाते से फ्रॉड करके निकाला गया रूपया यूनियन बैंक के अथक प्रयास से पुनः खाते में आ गया गायब हुए पूरे धनराशि खाते में पर ब्लाक प्रमुख वीणा देवी ने अपना शिकायत वापस ले लिया जिसकी जानकारी उन्होंने लिखित तौर पर यूनियन बैंक शाखा प्रबंधक को दे दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व माह में प्रमुख लीला देवी के बिना हस्ताक्षर व बिना बैंक गए दो लाख पांच हजार रू० से अधिक की निकासी फ्राड के निकाला गया था। जिसकी जांच उपरांत खुलासा हुआ है कि विभिन्न तिथियों में (23) बार मैं रुपयों की निकासी अलग-अलग बैंक के पांच सेवा केंद्रों से निकाले गए। फ्रॉड करके निकाले गए रुपयों की शिकायत यूनियन बैंक की शाखा प्रबंधक को मिलते ही यूनियन बैंक शाखा प्रबंधक तत्वरित कार्यवाही में जुट गए। जिनके अथक प्रयास से निकाले गए समस्त रूपये ब्लाक प्रमुख लीला देवी के खाते में वापस आ गया।
जिसकी जानकारी *यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक रवि गुप्ता ने देते हुए बताया कि* शिकायतकर्ता लीला देवी के बैंक खाते से पूरा रुपया वापस आने के बाद लिखित रुप से उन्होंने अपनी शिकायत वापस ले लिया हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment