क्राइम ब्रांच तथा थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की टीम द्वारा 01 अदद अवैध पिस्टल मय 02 अदद कारतूस के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

---Advertisement---

हाजी सलीम हुसैन

रावटसगंज सोनभद्र

पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्र बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 12.01.2022 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर चुर्क तिराहे के पास से 01 नफर अभियुक्त अमित मिश्रा पुत्र मदन मोहन मिश्रा निवासी बहुअरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के कब्जे से 01 अदद अवैध पिस्टल 32 बोर मय 02 अदद ज़िन्दा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया व उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-24/2022,धारा-3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- अमित मिश्रा पुत्र मदन मोहन मिश्रा निवासी बहुअरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

*बरामदगी-*
1- एक अदद अवैध पिस्टल 32 बोर मय 02 अदद ज़िन्दा कारतूस ।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*
1-निरीक्षक साजिश सिद्दिकी, एसओजी प्रभारी जनपद सोनभद्र ।
2-उ0नि0 जितेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र ।
3-उ0नि0 अमित त्रिपाठी, स्वाट टीम प्रभारी,जनपद सोनभद्र ।
4-उ0नि0 सरोजमा सिंह, सर्विलांस सेल प्रभारी, जनपद सोनभद्र ।
5-हे0का0 बब्बन रावत थाना रॉबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र ।
6-हे0का0 चन्द्रभान यादव, हे0का0 अरविन्द सिंह, हे0का0 अमर सिंह, हे0का0 जगदीश मौर्य, हे0का0 अतुल सिंह,का0 हरिकेश यादव, का0 रितेश सिंह पटेल, स्वाट/एसओजी टीम सोनभद्र

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment