बार्डर के गांवो में विंढमगंज पुलिस व पीएसी के जवानों ने किया सघन कांबिंग

---Advertisement---

राकेश केशरी,

विंढमगंज सोनभद्र। झारखंड व छत्तीसगढ़ के बार्डर क्षेत्र के बैरखड़ व कुदरी के जंगलों मे नक्सलियों के गतिविधियों को लेकर पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के दिशा-निर्देश पर बुधवार को थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी के जवानों ने जंगलो में सघन कांबिंग किया। कांबिंग के दौरान जवानों ने लोगों को निडर व भयमुक्त होकर रहने को कहा तथा कोरोना वैश्विक महामारी से बचने का सलाह भी दिया कहा आप सभी ग्रामीण लोग सरकार के द्वारा लगाए जा रहे कोरोना टीका करण स्थल पर जाकर टीका अवश्य लगवाये ताकि आपका जीवन सुरक्षित रह सके सभी लोग अपने घरों में सुरक्षित रहें। जान है तो जहान हैं।
पुलिस व पीएसी के जवानों ने बार्डर क्षेत्र से लगे जंगलों में नक्सलियों की टोह में सघन कांबिंग किया। कांबिंग के दौरान सूर्यभान ने ग्रामीणों व चरवाहों से कहा कि सभी लोग भयमुक्त रहें और कहा कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति को अपने घरों में, गांव में शरण न दें अगर कोई भी अजनवी व अपरिचित व्यक्ति आता है अथवा किसी भी प्रकार का कोई प्रलोभन देता है तो इसकी सूचना तत्काल गांव के चौकीदार या हमारे मोबाइल नंबर पर दें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment