*संत जोसेफ स्कूल में विद्यार्थियों का हुआ कोविड टीकाकरण*

---Advertisement---

उमेश सागर,

शक्तिनगर सोंनभद्र

एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल में एनटीपीसी के संजीवनी चिकित्सालय के सौजन्य से 15 से 18 वर्ष की आयु के छात्रों के लिए कोविड टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों के साथ आए उनके अभिभावकों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। छात्रों एवं अभिभावकों से इस संदर्भ में पूछे जाने पर कहा कि यह सराहनीय पहल है और इससे बच्चे ही लाभान्वित होंगे। विद्यालय के 200 से अधिक छात्रों का टीकाकरण हो चुका है। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा ने सम्मिलित होने वाले सभी छात्रों को उचित सलाह देते हुए कहा कि कोविड का प्रकोप अत्यधिक भयानक रूप धारण कर चुका है अतः पूर्ण सावधानीपूर्वक कोविड नियमों का पालन करें। विद्यालय के शिक्षकों जिम्मी थॉमस, अनिल पाठक, डेविस पीपी, रश्मि श्रीवास्तव, विमल शर्मा तथा अशोक सिंह ने टीकाकरण में अपना सहयोग प्रदान किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment