*नौकरी से निकाले जाने से क्षुब्द वाहन चालक ने डाला-ओबरा मार्ग पर पत्थर से किया जाम।

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल संवाददाता
डाला/सोनभद्र । नौकरी से निकाले जाने के कारण दुखी वाहन चालक ने रविवार को डाला-ओबरा मार्ग पर पत्थर रख मार्ग को जाम कर दिया।मौके पर पहुँची पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र अन्तर्गत कोठा टोला शारदा नगर के पास डाला-ओबरा मार्ग पर पत्थर रख परिवार संग मिलकर वाहन चालक ने मार्ग को जाम कर दिया।जिसके कारण मार्ग से आवागमन अवरूद्ध हो गया।मार्ग जाम कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची डाला व 112 नंबर पुलिस ने मार्ग जाम किए लोगो को समझा बुझाकर मार्ग पर लगा जाम को खोलवा दिया।जिसके बाद मार्ग पर आवागमन बहाल हो गया।बिल्ली मार्कुण्डी ग्राम पंचायत के कोठा टोला निवासी सतेन्द्र कुमार पुत्र प्रभूनाथ ने पुलिस को बताया कि वह अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के अन्डर में संचालित वाहन चालक के रूप में वर्षो से काम करता चला आ रहा है।पिछले माह उसके साथ ही तीन लोगो को काम पर से निकाल दिया गया था।जिसमें निकाले गए दो लोगो को पुन:काम पर वापस रख लिया गया।लेकिन उसे काम पर वापस नहीं रखा गया।जब कि वह कंपनी के सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से काम पर वापस रखने कि बात कही तो लोगो ने उसकी बातो को अनसुना कर दिया।जिसकी वजह से वह क्षुब्द होकर परिवार समेत अपने घर के पास ही मार्ग पर पत्थर रखकर मार्ग को जाम कर दिया।उसने बताया कि जहाँ उसका घर है ठीक उसी के पास शराब कि दुकान भी है।वह एक दिन मार्ग के किनारे गाड़ी खड़ा कर जरूरी कार्यवश पाँच-दस मिनट के लिए घर पर चला गया तो मार्ग से गुजरने वाले कंपनी के अधिकारियों ने यह समझ कर उसे निकाल दिया कि वह गाड़ी खड़ा कर शराब पीने दुकान पर गया है।वह अपने घर जरूरी कार्यवश गया था।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment