घर से रहस्यमय ढ़ंग से घर से लापता मासूम जंगल में मिला।

By:

On: Friday, December 31, 2021 1:59 PM

---Advertisement---

म्योरपुर/सोनभद्र।
(सत्यपाल सिंह,”क्राइम जासूस”)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत किरवानी में गुरुवार की दोपहर दरवाजे के पास खेल रहा अनुज पुत्र राधेश्याम 2 वर्ष अबूझ हाल में लापता हो गया था। जिसे लेकर पुलिस और ग्रामीण देर शाम तक ढूढने में लगे रहे लेकिन मासूम का कुछ पता नही चल सका। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें पूर्व प्रधान शिव प्रसाद ने फोन पर बच्चे के गायब होने की सूचना दी। श्री त्रिपाठी ने बताया कि गायब होने से पहले मासूम दस बजे के लगभग दरवाज़े के पास देखा गया था। दोपहर में मा को बच्चे की याद आई तो वह उससे ढूढने लगी ।दोपहर दो बजे तक मासूम को न पाकर उसने पूर्व प्रधान शिव प्रसाद को सूचना दी।

इसके बाद थाने की पुलिस और सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण किरवानी जंगल औऱ रिहंद जलाशय के किनारे तक देर शाम तक ढूढते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि मासूम अनुजका घर जंगल के किनारे है । पूरा जंगल ढूढा गया कोई सुराग नही मिला।आज शुक्रवार को मासूम आश्चर्यजनक रूप से जंगल में सही सलामत मिला। बच्चे के बरामद होने से पुलिस ने चैन की सांस ली।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment