राम कुमार/ रविशंकर, ,
बभनी ,सोंनभद्र
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर/अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रभावी रोकथाम अभियान के सम्बन्ध में थाना बभनी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 116/2021 धारा-379, 411 भादवि व 4/21 खान एवं खनिज अधि0, 3/57/7 उपखनिज परिहार नियमावली का अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसके क्रम में आज दिनांक 29.12.2021 को थाना बभनी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उपरोक्त पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त रामप्यारे पुत्र हरिनारायण रौनियार निवासी ग्राम बिलहरा टोला, सागो बांध, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर उपरोक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. रामप्यारे पुत्र हरिनारायण रौनियार निवासी ग्राम बिलहरा टोला, सागो बांध, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।

