*क्रिसमस डे पर मिनी गोवा बना ( अबाड़ी ) पिकनिक स्पॉट।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया/अनिल जायसवाल क्राइम जासूस
संवाददाता
डाला/सोनभद्र। एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के सक्रिय होने से नए वैरिएंट के प्रदेश में प्रवेश को लेकर सरकार की चिंताएं बढ़ने लगीं हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने पहले से स्थिति भांपकर नाईट कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी कर दिया है।
कोरोना संक्रमण फिर से आने आहट के बावजूद 25 दिसम्बर क्रिसमस डे पर बड़ी संख्या में सैलानी मिनी गोवा अबाड़ी में परिजन, दोस्त के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण शासन ने सारे उत्सव पर लोगों के जान-माल की सुरक्षा के मद्देनजर सारे उत्सव पाबन्दी लगा दिया था। लेकिन इस बार पिकनिक मनाने वाले सैलानी किसी भी सूरत में मौज मस्ती करना नहीं छोड़ना चाहते थे।
आप सभी को बताते चलें कि खूबसूरत वादियों को देखने एवं उसका लुप्त उठाने के लिए दूर-दूर से अन्य प्रदेश के लोग अपने वाहनों से परिजन सहित दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आते हैं। लेकिन जिस तरह से कोरोना बिमारी ने पुनः अपनी रफ्तार बढ़ा दी है और लोग मौज मस्ती में लापरवाह बने हुए हैं यह उनके और परिजन सहित दोस्तों के जान-माल की सुरक्षा के द्रष्टि से ठीक नहीं है।
जानहित एवं शासनहित में अपील हैं कि भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से पहले मास्क का प्रयोग जरूर करें, ध्यान रहें दो गज दूरी, साफ-सफाई के साथ-साथ मास्क हैं जरूरी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment