छात्र छात्राओं को मुफ्त टेबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण योजना के शुभारंभ पर महाविद्यालय ओबरा के 30 छात्रों को मिला मुफ्त स्मार्टफोन,

---Advertisement---

 

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
ओबरा। दिनांक 25 दिसंबर 2021 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उत्तर प्रदेश के छात्र छात्राओं को तकनीकी रूप से कुशल ,सक्षम एवं सशक्त बनाने के लिए छात्र छात्राओं को एक करोड़ मुफ्त टेबलेट/ स्मार्टफोन वितरित करने की योजना का शुभारंभ लखनऊ के इकराना स्टेडियम में करते हुए सोनभद्र जनपद के 170 छात्रों को मुफ्त टेबलेट/स्मार्टफोन वितरित किए गए, जिसमें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र के संजीव शेखर शाह , गौरव त्रिपाठी,आशीष जायसवाल, विकास सिंह, दीपांकर, इत्यादि 30 छात्रों को मुफ्त स्मार्टफोन वितरित किए गए , जिन्हें पाकर छात्रों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा । छात्र छात्राओं को लखनऊ में मुफ्त टेबलेट/ स्मार्टफोन वितरित किए जाने का सीधा प्रसारण राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में महाविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सैनी एवं कार्यालय अधीक्षक प्रमोद कुमार केसरी के द्वारा छात्र छात्राओं को दिखाया गया। इसके पूर्व कल दिनांक 24 दिसंबर 2021 को सोनभद्र जनपद के नोडल अधिकारी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार जी,के नेतृत्व में सोनभद्र जनपद के विभिन्न कॉलेजों के 170 छात्रों को जिलाधिकारी महोदय ने जनपद मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था । डॉ महीप कुमार एवं डॉ नीरज सिंह भी छात्रों के साथ थे। वही महाविद्यालय में उक्त कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के अवसर पर डॉ.संतोष कुमार सैनी, प्रमोद केसरी , अभिषेक सिंह, सरफुद्दीन ,राहुल ,अरुण कुमार व एनसीसी के प्रशिक्षकों के साथ-साथ महाविद्यालय के एनसीसी के छात्र-छात्राएं एवं प्रज्ञा मिश्रा, शिवानी सिंह,गरिमा सिंह, संजना, पूजा,श्वेता, युवराज,दीपक, मनोज,सुशील इत्यादि उपस्थित थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment