बग्घा सिंह,,बीजपुर।
बिजपुर सोंनभद्र, कोरोना की पहली लहर में एनटीपीसी का बन्द डोडहर गेट खोलने को लेकर चार गांवों के ग्राम प्रधान सहित पूर्व प्रधान और संभ्रांत जनों की एक बैठक गुरुवार को सम्पन्न हुई। बैठक में हुए निर्णय के अनुसार सूबे के मुख्य मंत्री सहित डीएम, एसपी, सांसद , विधायक समेत प्रबन्धन को पत्र भेज कर कहा गया है कि अगर 3 जनवरी 2022 तक आवागमन के लिए उक्त गेट नहीं खुला तो ग्रामीण बड़े आंदोलन का निर्णय लेंगे, जिसमे किसी भी प्रकार की हुई क्षति की जिम्मेदारी एनटीपीसी प्रबन्धन की होगी। आरोप है कि एक साल से अधिक समय से ग्रामीणों को बाजार, ड्यूटी, स्कूल , पोस्ट आफिस , बैंक , गैस गोदाम , हॉस्पिटल आने जाने के लिए 10 किलो मीटर का चक्कर काट कर आना-जाना पड़ रहा है, जिससे श्रम और समय तथा धन की अनावश्यक बर्बादी हो रही है।
जब कि वर्तमान मुख्य महाप्रबंधक ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया था कि जल्द ही जनहित में डोडहर गेट खोल दिया जाएगा, जिससे दो पहिया सहित चार पहिया वाहनों का भी आवागमन शुरू हो जाएगा। बैठक में प्रधान के पी पाल , विजय सिंह , इजाजत शेख , दशमती देवी, भागीरथी बैस , सहित ग्राम पंचायत सदस्य और अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे

