अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु के नेतृत्व में ओबरा नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र के सबसे अंतिम छोर खैरटिया का बॉर्डर पर रोड बनाओ नाली बनाओ अधिशासी अधिकारी होश में आओ का नारा लगाया गया और विरोध प्रदर्शन किया गया , विस्तारित क्षेत्र के गुप्ता टोला में लाइट लगाया जाए इंटरलॉकिंग बिछाया जाए गुप्ता टोला में न्यू कॉलोनी में, बिल्ली में, भलुआ टोला में यह सब तत्काल कार्य होना चाहिए विरोध प्रदर्शन
के बाद लोगों से मुख्यमंत्री के नाम हस्ताक्षर अभियान भी कराया गया जिस पर नगर पंचायत की मनमानी का आरोप लगाया गया है और सौतेले व्यवहार का जिक्र किया गया है मुख्य रूप से संतोष कनौजिया विधानसभा उपाध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष लालता मद्धेशिया, जयप्रकाश यादव, विजय गुप्ता बूथ अध्यक्ष , नीरज गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, प्रदीप यादव, रमेश गुप्ता, पिंटू गुप्ता, राजू मद्धेशिया, कृपाशंकर मद्धेशिया, आनंद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

