भव्य कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

---Advertisement---

 

ओबरा(जयदीप गुप्ता)

अखिल विश्व गायत्री परिवार ओबरा के तत्वावधान में दिनांक 25 से 28 दिसंबर 2021 तक ओबरा के राम मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले चार दिवसीय नव सृजन संकल्प गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुआ। शान्तिकुंज से पधारी डॉ ऊषा शर्मा के नेतृत्व में टोली के सदस्यों ने प्रात: 8 बजे कलश पूजन कराया।पूजन के उपरांत भव्य कलश शोभा यात्रा ओबरा के राम मंदिर,हनुमान मंदिर चौराहा,गैस गोदाम रोड,क्लब नंबर 4 से होते हुए वापस राम मंदिर प्रांगण में पहुंची जहां कलश धारण करने वाली महिलाओं का स्वागत वंदन वैदिक मंत्रोच्चार से किया गया। यात्रा के दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा की गई एवं जलपान कराया गया।इस दौरान गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी मनमोहन शुक्ल ने बताया कि 25,26,27 और 28 दिसंबर 2021 तक प्रतिदिन प्रवचन,गायत्री महायज्ञ एवं विविध संस्कार निःशुल्क कराया जाएंगे।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्षा ओबरा श्रीमती प्रानमती देवी,समाजसेवी रमेश सिंह यादव,रायचंद द्विवेदी,देवा नन्द मिश्रा,श्रीप्रकाश गिरि,उमाशंकर सिंह,जे सी विमल सिंह,महेश पाण्डेय,गुड्डू सिंह,हरीश अग्रहरी,प्रमोद शुक्ला,ब्रह्मा नन्द मिश्रा,संजय सिंह,उमेश शुक्ला,विनीत पाण्डेय,मनोज दूबे,मनोकामना शुक्ला,दिनेश पाठक, अनुज गुप्ता,सुमन खत्री,अनिता पुरवार,सोनां शुक्ला सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment