*क्राइम ब्रांच व थाना राबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी, 300 ग्राम हेरोइन (कीमती लगभग तीस लाख रूपये़) के साथ 02 शातिर हेरोइन तस्कर गिरफ्तार ~*

---Advertisement---

हाजी सलीम हूसैन, रावर्ट्सगंज सोंनभद्र

*क्राइम ब्रांच व थाना राबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी, 300 ग्राम हेरोइन (कीमती लगभग तीस लाख रूपये़) के साथ 02 शातिर हेरोइन तस्कर गिरफ्तार ~*

विगत कई दिनों से आसूचना प्राप्त हो रही थी कि अवैध रूप से भारी मात्रा में मादक पदार्थो की तस्करी की जा रही है, इस सूचना पर अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपराध शाखा के स्वाट/एसओजी/सर्विलांस टीम को विशिष्ट निर्देश दिये गए । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) श्री विनोद कुमार, व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में स्वाट/एसओजी/सर्विलांस टीम तथा प्रभारी निरीक्षक राबर्टसगंज श्री सत्य नारायण मिश्र की सयुंक्त टीम गठित की गयी। इस टीम द्वारा अथक लगन व परिश्रम से अपना आसूचना संजाल तैयार किया गया, इसी क्रम में दिनांक 23.12.2021 को स्वाट/एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना राबर्टसगंज की पुलिस को जरिये मुखबीर खास के सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति हिन्दुआरी की तरफ से मोटर साइकिल पैशन प्रो (लाल रंग) से भारी मात्रा में नाजायज मादक पदार्थ हेरोइन लेकर आने वाले हैं, यदि जल्दी चला जाये तो पकड़े जा सकते हैं। इस सूचना पर प्रभारी एस0ओ0जी0 साजिद सिद्वीकी , स्वाट प्रभारी अमित त्रिपाठी , प्रभारी सर्विलांस सेल सरोजमा सिंह व प्रभारी निरीक्षक सत्य नरायण मिश्र थाना राबर्टसगंज की टीम द्वारा , क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में बभनौली राबर्टसगंज के पास से समय 21.40 बजे दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्तियों की जामा तलाशी में पहने हुये कपड़ों की जेब से 300 ग्राम हेरोईन मादक पदार्थ बरामद हुआ । इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय में मु0अ0सं0-756,757/2021,धारा 8/21 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है। गिरफ्तारी व बरामदगी का विवरण निम्नवत् हैः-

*गिरफ्तारी का विवरण-*
1- आशीष कुमार उर्फ बन्टी पुत्र सिताराम नि0 बढौली जयपुरिया स्कूल के पास, थाना राबर्टसगंज सोनभद्र ।
*आपराधिक इतिहास-* मु0अ0सं0 648/2019 धारा 8/21 NDPS ACT थाना राबर्जसगंज जनपद सोनभद्र ।
2- कल्लू उर्फ बिन्देश्वरी पटेल पुत्र राजेन्द्र सिंह बढ़ौली चौराहा थाना राबर्टसगंज सोनभद्र।
*आपराधिक इतिहास-* मु0अ0सं0 1471/2021 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना राबर्जसगंज जनपद सोनभद्र।

*बरामदगी का विवरण-*
1- नाजायज हेरोइन 300 ग्राम। (अनुमानित मूल्य 30 लाख रु0)
2- एक अदद मोटरसाईकिल पैशन प्रो ।

*पुलिस टीम का विवरण-*
1- निरी0 श्री सत्य नारायण मिश्र प्र0नि0 राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र।
2- निरी0 श्री साजिद सिद्वीकी प्रभारी एस0ओ0जी0 जनपद सोनभद्र।
3- उ0नि0 सरोजमा सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद सोनभद्र।
4- उ0नि0 श्री अमित त्रिपाठी प्रभारी स्वाट टीम जनपद सोनभद्र।
5- उ0नि0 श्री जितेन्द्र कुमार व हे0का0 मेहताब अहमद राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र।
6- हे0का0 अरविन्द सिंह, हे0का0 जगदीश मौर्या, हे0का0 अमर सिंह, हे0का0 अतुल सिंह ,हे0का0 चन्द्रभान यादव का0 हरिकेष यादव, का0 रितेश पटेल स्वाट टीम/एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।
7- का0 दिलीप कुमार कश्यप , का0 अमित कुमार सिंह, का0 प्रकाश सिंह सर्विलान्स सेल अपराध शाखा सोनभद्र ।

यह सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्द्धन हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment