भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) रिहंद ने प्रबंधन को जो ज्ञापन 17.12.2021 को सौंपा था उसी कड़ी में आज दिनांक 23.12.2021 को रिहंद स्वागत गेट पर गेट मीटिंग का आयोजन

---Advertisement---

बग्घा सिंह, बिजपुर सोंनभद्र भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) रिहंद ने प्रबंधन को जो ज्ञापन 17.12.2021 को सौंपा था उसी कड़ी में आज दिनांक 23.12.2021 को रिहंद स्वागत गेट पर गेट मीटिंग का आयोजन किया गया ।
गेट मीटिंग के मुख्य वक्ता श्री राम जी अवस्थी, महासचिव बीएमएस, विंध्यनगर, श्री एसएन पाठक, महासचिव बीएमएस ,रिहंद नगर एवं अध्यक्ष श्री राकेश राय जी का उद्बोधन हुआ । सभी वक्ताओं ने प्रबंधन के दमनकारी नीतियों के खिलाफ आंदोलन के लिए कर्मचारियों का आह्वान किया । सभी वक्ताओं ने मैनेजमेंट को आगाह किया कि हम यहीं नहीं रुकेंगे । यह बात दूर तक जाएगी । जरूरत हुआ तो दिल्ली तक जाएगी । हमने जो भी ज्ञापन में क्रमबद्ध तरीके से आंदोलन का स्वरूप तय किया है वह उसी प्रकार से किया जाएगा ।
रिहंद के नवयुवक कामगार कर्मचारियों श्री कौशल शुक्ला, श्री अनु दुबे, श्री दिवाकर सिंह, मोहम्मद जावेद समशी, श्री के के वशिष्ट , संगठन मंत्री विंध्य नगर ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए ।
मंच का संचालन श्री अमित केसरी द्वारा किया गया।
सभी कर्मचारियों का एकमात्र ज्वलंत मुद्दा उनके अंधकारमय भविष्य को लेकर था ; क्योंकि एनटीपीसी केंद्रीय प्रबंधन सभी संवैधानिक पद्धतियों को भूलकर तानाशाही रवैया अख्तियार कर लिया है । कर्मचारियों में प्रबंधन के प्रति जोरदार गुस्सा और आक्रोश व्याप्त हो गया है जो आने वाले भविष्य में औद्योगिक शांति को बाधित करेगा । बीएमएस रिहंद यूनिट इन सब की जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी ऐसा मानता है । अगर प्रबंधन अपने रवैया को नहीं बदलता है तो यह आंदोलन आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा । जरूरत हुआ तो आमरण अनशन भी किया जाएगा ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment