बाइकों की आमने सामने टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर हालत में रिफर

---Advertisement---

 

विंढमगंज सोनभद्र। दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर क्षेत्र के पोलवा गांव में गुरुवार की सुबह 9 बजे प्राथमिक विद्यालय के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल अवस्था में जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। घटनास्थल पर घायलावस्था में लहूलुहान पड़े युवकों को राहगीरों ने एक प्राइवेट एम्बुलेंस से दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घायल युवकों में 27 वर्षीय सोनू पुत्र बिगन राम निवासी खजुरी ने बताया कि बुधवार की शाम वह अपने सहयोगी संजय पुत्र मुग़लचल निवासी खजुरी के साथ मोटरसाइकिल से जोरुखाड़ से अपने गांव जा रहा था। पोलवा स्कूल के पास सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल पर सुनील गुप्ता 27 पुत्र वितन निवासी दुद्धी महुली से दुद्धी आ रहे थे। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ विनोद सिंह ने बताया कि संजय पुत्र मुग़लचल निवासी खजुरी और सुनील गुप्ता पुत्र वितन निवासी दुद्धी की हालत गंभीर देखते हुए एक्सरे, सीटी स्कैन व बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रिफर किया जा रहा है। परिजन अभी संजय को जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। जबकि सुनील को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल द्वारा मृतक व घायल युवक की सूचना मेमो के माध्यम से कोतवाली पुलिस को अवगत करा दिया गया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment