हाजी सलीम हूसैन, सोंनभद्र
आज दिनांक 22.12.2021 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा पुलिस लाइन चुर्क सभागार कक्ष में आगामी विधानसभा चुनाव – 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा की गयी । इस दौरान तैयारी से सम्बंधित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए समस्त सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
इस मौके पर पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनोद कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री प्रदीप सिंह चन्देल, क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री विजय शंकर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे ।

