अनिल जयसवाल
डाला/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह के कुशल दिशा निर्देशन में जनपद सोनभद्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए प्रभावी अंकुश लगाए जाने के क्रम एवं उस में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 22 दिसंबर दिन बुधवार की रात्रि थाना चोपन की डाला चौकी पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान सलखन के पास से समय लगभग 2:15 बजे एक जायलो कार से कुल 20.5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। कार में सवार होगी का नाम पता अज्ञात अंधेरे का फायदा उठाकर अभियुक्त भाग निकले जिस के संबंध में थाना चोपन में मुकदमा अपराध संख्या-329/2021 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू तलाश की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में:
डाला चौकी प्रभारी मनोज सिंह ठाकुर, हेड कांस्टेबल आलोक कुमार पांडे, कांस्टेबल पुनीत सिंह मौजूद रहे।
*पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जाइलो कार से गांजा 20.5 किलोग्राम किया बरामद।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, December 23, 2021 9:34 AM
---Advertisement---

