गणित प्रदर्शनी के द्वारा किया गया गणित के जनक श्री रामानुजन को याद

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी।

अनपरा। सोंनभद्र
गणित प्रदर्शनी के द्वारा किया गया गणित के जनक श्री रामानुजन को याद
आज डी ए वी पब्लिक स्कूल,परासी में गणित के जनक श्री रामानुजन की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। इस अवसर विशेष पर आयोजित समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव के द्वारा प्रसिद्ध गणितज्ञ रामानुजन की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण से हुआ। इस अवसर विशेष पर विद्यालय की कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा एक गणित प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने परियोजना कार्य को व्याख्यायित किया। इसके माध्यम से विद्यालय के विद्यार्थियों ने गणित विषय की दुरूहता एवं विषयबोध संबंधी शंकाओं का रुचिकर समाधान प्राप्त कर प्रसन्नता का इज़हार किया। इसे सफ़ल बनाने में विद्यालय के शिक्षक सर्वश्री मनीष श्रीवास्तव, गिरीश मिश्रा,आदेश चित्रांशी एवं शिक्षिकाद्वय श्रीमती कांति सिंह एवं श्रीमती अनीता सिंह ने अपना विशेष योगदान दिया।

प्राचार्य
डी ए वी पब्लिक स्कूल, परासी
एन सी एल ककरी प्रोजेक्ट सोनभद्र उ प्र

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment